प्रकाशित: 04 दिसम्बर 2010
अफीफ अहसन
विकिलीक्स के द्वारा अमरीकी दूतावासो से सम्बन्धित ढाई लाख गुप्त संदेश जारी किए जाने के बाद से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। इतिहास में कोई गुप्त जानकारी का इतना बड़ा खुलासा इससे पहले कभी नहीं हुआ। विकिलीक्स ने इससे पहले इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की जियादतियों की पोल खोल कर अमेरिका की नींद उड़ा दी थी।
1971 में जन्मे जूलियन असांज ने 2006 में विकिलीक्स वेबसाइट की नींव डाली थी। असांज विकिलीक्स डॉट ओरग के मुख्य संपादक और प्रवक्ता हैं। असांज का मानना है कि उनकी पांच लोगों की टीम ने इतने कम समय में इतने महत्वपूर्ण और गुप्त दस्तावेज जारी किए हैं, जितने दुनिया की मीडिया ने नहीं किए। ताजा मामला दुनिया भर के देशों में अमरीकी दूतावासो से विदेश मंत्रालय को भेजे गए कई संदेशो से जुड़ा है जिसने अमेरिकी विदेश मंत्रालय की 'कूट नीति' की पोल खोल दी है। यह आरोप लगाया गया है कि गुप्त संदेश अमरीकी सैनिक ब्रैड मेनिंग ने ही वेबसाइट के संस्थापक जूलियन असांज को सौंपे है।
यह दस्तावेज़ 1.6 गीगाबाइट की टेकस्ट फ़ाइल में थे जो कि पहले एक सीडी में थी जिसके कवर पर प्रसिद्ध पॉप गायिका लेडी गागा की तस्वीर थी जिससे ऐसा लगता था कि यह लेडी गागा की किसी एलबम की सीडी है। बाद में उसे एक मैमोरी स्टिक में स्थानांतरित किया गया जो इतनी छोटी थी कि उसे चाबी के छल्ले में आसानी से लटकाया जा सकता था। इन दस्तावेजों में अरब ईरान और अमरीका के बारे में बहुत ही सनसनीखेज़ बातें हैं जिनके मंज़रे आम पर आने के बाद से अरब देशों को सांप सूंघ गया है और अमेरिका अपनी सफाई पेश करने के लिए दर दर भटक रहा है।
उनमें यह सार है कि किस तरह अमेरिका पर यह दबाव डाला गया कि सांप का सर काट दो और (ईरानी) परमाणु कार्यक्रम का अंत कर दो। यह बात मध्य पूर्व की एक सरकार के सर्वे सर्वा ने वाशिंगटन के नीति निर्माताओं से कही थी जो कुछ ऐसी नई बात नहीं कह रहे थे जो अमेरिका ने दुनियां के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक के अपने कट्टर बल्कि खतरे में घटक दलों में से एक से पहले कभी नहीं सुनी थी। क्योंकि इज़राईल कई वर्षों से परमाणु हथियारों से लैस ईरान के एक असहनीय खतरनाक अस्तित्व के कारण इस पर पहले हमला करने की अशद जरूरत की संभावना रटता रहा है।
मगर इस मामले में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए शोर ग़ोग़ा मचाने वाला नेता इज़राईल के प्रधानमंत्री नहीं बल्कि शाह अब्दुल्लाह हैं जो सऊदीअरब के शाह हैं जो के एक साथी मुस्लिम देश है और इस्लाम के सबसे पवित्र स्थानों का केन्द्र है और तेहरान के साथ पूरण पर शीत राजनयिक संबंध रखता है। सऊदी अरब के शाह के इन कठोर विचारों का खुलासा विकिलीक्स ने अपनी वेब साइट पर जारी किये गए राजनयिक केबल में से एक सबसे अधिक आश्चर्यचकित करने वाली केबल में किया है। शाह ने बार बार अमेरिका पर ईरान के परमाणु हथियार कार्पाम को समाप्त करने के लिए उस पर हमला करने का ज़ोर डाला। एक केबल के अनुसार अप्रैल 2008 में शाह अब्दुल्लाह और अमेरिकी जनरल डेविड पीटरियास की बैठक के बाद वाशिंगटन में सऊदी अरब के राजदूत आदिल अलजुबर से संबंधित एक बयान में कहा गया है "उन्होंने (शाह) तुम (अमरीका) से कहा है कि सांप का सर काट डालो।
मगर शाह पर दोहरी बात करन का आरोप नहीं लगाया जा सकता है क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर ईरान के विदेश मंत्री मनोचेहर मुत्तकी से कहा था कि हमें अपनी बुराइयों से बख्श दो, उन्होंने कहा था कि आप को ईरानी के तोर पर अरब मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है व्हाइट हाउस के एक सीनियर अ़फसर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान का उद्देश्य समस्याएं पैदा करना ह"। उन्होंने कहा इसमें कोई शक नहीं के उनके बारे में कोई बात अस्थिर है।
सऊदी अरब की इस दुश्मनी को हवा देने के पीछे इस की यह आशंका है कि परमाणु हथियारों से लेस ईरान को अगर खुली छूट मिल गई तो वह पड़ोसी इराक में बर्चस्व प्राप्त कर लेगा और व्यापक क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा लेगा, जहां सऊदी अरब ओर ईरान प्रभाव के लिए एक दूसरे के आमने सामने है। यह महत्वपूर्ण दस्तावेज अप्रैल 2008 से संबंध रखती हैं और इराक की ओर भी इशारा करती हैं, केवल ईरान पर नहीं र्और इन में यह बहुत स्पष्ट है कि सऊदी अरब की मुख्य चिंताओं में से एक इराक में ईरान का बढ़ता बर्चस्व व प्रभाव है। लेकिन सबसे आश्चर्यजनक बात पूरे अरब देशों में इस तरह के व्यवहार का पाया जाना है। ईरान की परमाणु गतिविधियों को रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई की सदा, जोर्डन और बहरीन के अधिकारियों द्वारा भी उठाई गई जिनकी के अमेरिकी राजनयिक केबल में चर्चा है। बहरीन के शाह हमाद बिन ईसा अलखलीफा को पीटरियास से बातचीत में जबरदस्त चर्चा करते हुए बताया गया है कि (ईरानी) परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने के लिए जो कुछ भी आवश्यक हो कार्रवाई करें ओमान के एक वरिष्ठ मंत्री ने कुवैत और कतर के साथ बहरीन व खाड़ी के देशों की पहचान की है जो ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमले के पक्ष में हैं। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद अलनहयान, ईरान को बड़ी समस्या बताते हैं जो खलीज के क्षेत्रों, अफगानिस्तान, यमन, और अफीका में आतंकवादी समूहों के कथित समर्थन के कारण परमाणु क्षमताओं के खतरे से भी बड़ा खतरा है। मिस्र के राष्ट्रपति हुसना मुबारक ईरान के खिलाफ अपनी घृणा को राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेज़ाद पर व्यक्तिगत हमले से निकालते हैं जिन्हें वह एक अतिवादी कहते हैं जो तर्काधार रूप से नहीं सोचता। वे कहते हैं कि ईरान हमेशा मुसीबत बढ़ाता रहता है इन विचारो को अबू धाबी के वलीअहद प्रिंस शेख मोहम्मद बिन ज़ायद ने भी वयक्त किया है जो बिना किसी दैरी के कार्रवाई पर जोर दे रहे थे। उन्होंने ईरान के बारे में कहा मुझे विश्वास है कि यह आदमी हमें युद्ध में ले जाएगा। यह बस समय की बात है।
यह भावनाओं इज़राइल के रक्षा मंत्री एहुद बराक की जून 2009 की चेतावनी के संदर्भ में फ़ाइलों से छह से 18 महीने के बीच के अंतराल की हें जब ईरान को परमाणू हथियार हासिल करने से रोका जा सकता था, सैनिक कार्रवाई कि पहल के परिणाम में भरपाई ना हो सकने वाला और जाना बूझा नुकसान उठाना पड़ता। यदि अलग से लिया जाए तो बराक की यह टिप्पणी युद्ध घोषणा के अनुरूप है। वह व्यापक अरब की ईरान विरोधी दुश्मनी की पृष्ठभूमि में प्रभावी रूप से एकसहमति के निकट नज़र आते हैं। लेकिन जंग की इस मिलीजुली आवाज़ का सबसे महत्वपूर्ण पहलू राष्ट्रपति बाराक ओबामा के तहत तैयार की गई अमेरिकी नीति पर प्रकाश डालना है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों, अमरीका, ब्रिटेन, फांस, रूस और चीन और साथ ही में जर्मनी जिन से ईरान की दूसरे दौर की परमाणु वार्ता 5 दिसंबर को होने वाली है, ओबामा प्रशासन अपने अरब घटक दलों की जंग जूयाना रविश के विपरीत ऐहतेमाल का प्रदर्शन करता नज़र आता है। लीक दस्तावेज़ का स्टाइल ओबामा की नीति की साख को विश्वसनीयता देता है ईरान के साथ बातचीत की पेशकश और दूसरी और अधिक संगठित अंतरराष्ट्रीय मोर्चा खड़ा करना जिसका परिणाम संयुक्त राष्ट्र के चौथे दौर के प्रतिबंध के रूप में सामने आया है।
इसका मतलब यह हुआ कि युद्ध के खतरे की बात आज से एक साल या उससे पहले की है। ओबामा प्रशासन द्वारा ली गई लाइन के कारण, जिससे अमेरिका और ईरान के बीच सीधे बातचीत की पेशकश से महानतर अंतर्राष्ट्रीय समन्वय में मदद मिली है, ऐसा लगता है कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर किसी भी हमले के परिणाम में होने वाले नुकसान पर और उससे प्राप्त होने वाले कथित लाभ की ओर लोगों का ध्यान केंद्रित करने में अमेरिका को कुछ हद तक सफलता मिली है। अरब की गलियां ईरान के साथ हैं, जबकि केवल अरब के ज़ालिमों और जाबिरों को ही ईरान और अपनी ही जनता का डर सताता रहता है। यह शाह मानते हैं कि अगर कहीं ईरान का असर बडा तो उनके यहां भी लोकतंत्र की महामारी फैल सकती है जिससे उनकी अय्याशियों पर लगाम लग जाएगी क्योंकि उनके सारे अधिकार खत्म हो जाएंगे। एक जनमत में जो 29 जून से 20 जुलाई, 2010 के बीच मिस्र, सऊदी अरब, मोरक्को, जॉर्डन, लेबनान और संयुक्त अरब अमीरात में 3976 लोगों पर किया गया था यह स्पष्ट हुआ कि केवल 12 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अमेरिका के पक्ष में उनका दृष्टिकोण सकारात्मक है जबकि 47 प्रतिशत ने नकारात्मक विचार व्यक्त किया। ऐसा लगता है कि यह लीक ओबामा की ईरान नीति में मददगार हो सकती है जिस का इशारा अहमदी निज़ाद के 29 नवम्बर को तेहरान में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किए गए दावे से चलता है जिनका कहना है कि यह दस्तावेज लीक नहीं बल्कि उन्हें राजनीतिक लाभ के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान अपने अरब पड़ोसी देशों के साथ हमेशा दोस्त था।
ऐसा नहीं लगता कि इस लीक से माहौल को बदलने में कोई असर होगा। जो आम तौर पर समझा जा रहा था उस को यह केवल कुछ शक्ति देगी। ईरान को सऊदी अरब से कभी भी गर्मजोशाना संबंधों की उम्मीद नहीं थी और दोनों अच्छी तरह समझते हैं कि इराक के भविष्य को लेकर दोनों एक दूसरे के आमने सामने हैं। विकिलीक्स और असांज ने जो दस्तावेज़ आम की हैं उनसे अरब शासकों के इरादे का पता चलता है परन्तु यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अमेरिका अपने संस्थानों जैसे डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस और डिपार्टमेंट ऑफ इस्टेट पर बंदन न लगा पाने के कारण बोना नज़र आता है।

No comments:
Post a Comment